फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers raised their voices at the Tehsil office demanding fertilizer, electricity, and water.

Meerut News: खाद, बिजली, पानी के लिए तहसील में गरजे किसान

Sat, 20 Jun 2026 05:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 20 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers raised their voices at the Tehsil office demanding fertilizer, electricity, and water.
भाकियू संघंर्ष मोर्चा ने तहसील पहुंचकर एडीएम से की शिकायत, समाधान का मिला भरोसा
विज्ञापन

खाद के साथ दूसरे सामान खरीदने का दबाव बनाने का आरोप
बिजली कटौती और नहरों में पानी न आने से सिंचाई प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। खाद की किल्लत, बिजली संकट समेत किसानों की जुड़ी कई समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर नाराजगी जताई। उन्होंनें यहां मौजूद एडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
युवा नगर अध्यक्ष ठाकुर शनि प्रताप के नेतृत्व में किसान तहसील में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने बताया कि सरकारी केंद्रों पर खाद मिलने में परेशानी आ रही है। खाद विक्रेता खाद के साथ कीटनाशक और दूसरा सामान खरीदने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर खाद देने से मना कर देते हैं। बिजली कटौती के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही है। बीज और कृषि यंत्रों को लेकर आ रही परेशानी की शिकायत भी की। किसानों ने नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ने, खाद-बीज एवं कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पशुओं से फसलों की सुरक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर लंबित ब्याज सब्सिडी के भुगतान और सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों कब्जा मुक्त कराने की मांग की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर अश्वनी चौहान, जिला सलाहकार भूपेंद्र चौहान, राजा पठान, दीपक चौहान, मुकुल चौहान, अजहर, अर्जुन चौहान, रोनित ठाकुर, अभिषेक कश्यप, करीम सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गड़बड़ी कर रहे खाद विक्रेताओं पर होगी प्राथमिकी
एडीएम सत्यप्रकाश ने किसानों की समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने बिजली आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए एसडीओ विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। कृषि विभाग से जुड़ी शिकायतों पर जिला कृषि अधिकारी को फोन करके निजी दुकानदारों द्वारा की जा रही मनमानी की जांच कर दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही आश्वासन दिया कि किसानों को शीघ्र पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed