फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmers protest in jagriti vihar matter

जागृति विहार एक्सटेंशन में रुके विकास कार्य, किसानों ने तंबू लगाकर शुरू किया धरना

Wed, 14 Jul 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
farmers protest in jagriti vihar matter
समाधान होने तक आवास विकास को नहीं करने दिया जाएगा काम
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन में किसानों ने दूसरे दिन तंबू गाड़कर धरना देना शुरू कर दिया है। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता, आवास विकास को कोई कार्य नहीं करने दिया जाएगा। कई वर्षों से बढ़ा हुआ प्रतिकर और छह प्रतिशत विकसित भूखंड की मांग की जा रही है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
सरायकाजी और काजीपुर के किसानों ने मंगलवार को भी अधिकारियों पर समाधान न कराने का आरोप लगाते हुए धरना जारी रखा। किसानों ने कमिश्नर और संयुक्त आवास आयुक्त को पत्र लिखकर बढ़ा हुआ प्रतिकर और छह प्रतिशत विकसित भूखंड देने की मांग की है। किसानों ने एलान कर दिया है कि इस बार समाधान होने के बाद ही धरना खत्म किया जाएगा। इससे पहले आवास विकास को कोई कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे अक्षय भड़ाना ने बताया कि 21 अक्तूबर 2014 के अनुसार किसान 666 रुपये प्रति वर्ग मीटर बढ़ा हुआ प्रतिकर और छह प्रतिशत विकसित भूखंड की मांग कई वर्षों से कर रहे हैं। हर बार समाधान का आश्वासन दिया गया, लेकिन हल नहीं निकला। इस बार एक भी कार्य आवास विकास को इस योजना में नहीं करने दिया जाएगा। धरने पर मास्टर रणपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, विनोद भड़ाना, पूर्व पार्षद राजकुमार सिंह, बिजेंद्र सिंह, हुकुम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हमने अधीक्षण अभियंता के साथ समाधान के लिए बैठक की थी। किसानों के लिए दोबारा से आवास आयुक्त को पत्र लिखकर समाधान निकाला जाएगा - एमबी कौशिक, अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed