Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers Protest Ball India Plant Groundbreaking in Meerut’s Bijoli, Police Stop Protesters

मेरठ: बॉल इंडिया प्लांट के भूमि पूजन का किसानों ने किया विरोध, महिलाएं भी पहुंचीं, पुलिस से नोकझोंक

Wed, 25 Nov 2026 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Nov 2026 12:02 PM IST
सार

मेरठ के बिजौली में बॉल इंडिया के प्लांट के भूमि पूजन का किसानों ने विरोध किया, पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने से रोक दिया। गंगा एक्सप्रेसवे किनारे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर में कंपनी एल्युमीनियम पेय पदार्थ कैन बनाने का प्लांट स्थापित कर रही है।

विज्ञापन
Farmers Protest Ball India Plant Groundbreaking in Meerut’s Bijoli, Police Stop Protesters
भूमि पूजन कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसान व महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे किनारे प्रस्तावित बॉल इंडिया के एल्युमीनियम कैन प्लांट के भूमि पूजन कार्यक्रम का किसानों ने विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल की ओर जाने से रोक दिया। अमेरिका की बॉल कॉरपोरेशन से जुड़ी कंपनी इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (आईएमएलसी) में पेय पदार्थों के कैन बनाने का प्लांट स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर प्लांट का शिलान्यास करने वाले हैं।

विज्ञापन




भूमि पूजन से पहले किसानों का विरोध, पुलिस ने रोका
बिजौली में प्लांट के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान किसानों ने विरोध जताया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोक दिया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंच गईं। महिलाओं व किसानों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

 
बता दें कि भूमि पूजन के कार्यक्रम के लिए पंडाल तैयार किया गया है। यहां बड़ी स्क्रीन लगाई गई है और 100 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा राज्य मंत्रियों तथा क्षेत्र के किसानों के शामिल होने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आईएमएलसी में एल्युमीनियम कैन बनाएगी कंपनी
बॉल इंडिया पेय पदार्थों के लिए एल्युमीनियम कैन बनाने वाली प्रमुख कंपनी है। यह वैश्विक स्तर पर बॉल कॉरपोरेशन का हिस्सा है। बिजौली स्थित आईएमएलसी में कंपनी अपना प्लांट स्थापित कर रही है। कंपनी की ओर से विकास कार्य शुरू किए जाने की जानकारी है। प्लांट शुरू होने के बाद यहां औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

Farmers Protest Ball India Plant Groundbreaking in Meerut’s Bijoli, Police Stop Protesters
भूमि पूजन कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसान व महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

11 जिलों में विकसित होगा औद्योगिक गलियारा
उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 11 जिलों में औद्योगिक गलियारा विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत मेरठ जिले में पहले चरण में 506 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाना है। इसके लिए खरखौदा और बिजौली क्षेत्र के किसानों से जमीन ली जा रही है।

अब तक 212 हेक्टेयर जमीन प्रशासन के कब्जे में
औद्योगिक गलियारे के लिए प्रशासन अब तक खरखौदा-बिजौली क्षेत्र के किसानों से करीब 212 हेक्टेयर भूमि ही अपने कब्जे में ले पाया है। इसी जमीन पर औद्योगिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की तैयारी है। बॉल इंडिया का प्लांट इस औद्योगिक क्लस्टर की प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed