{"_id":"6b00441e2b1613cebe09c9d6","slug":"farmers-protest-at-the-tehsil-office-over-sugarcane-payments-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106745-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ना भुगतान के लिए किसानों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ना भुगतान के लिए किसानों का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
मवाना - किसानों से वार्ता करते सचिव विक्रम बहादुर और ज्येष्ठ गन्ना विकाश निरीक्षक भूपेश राय।
- 30 नवंबर तक का अल्टीमेटम, एसडीएम और डीसीओ की गैरमौजूदगी पर नाराज हुए किसान
- बोले- मांगों का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे बड़ा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील मवाना में प्रदर्शन किया। एसडीएम के बुलावे पर पहुंचे किसानों को एसडीएम और डीसीओ के नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
धरने की अध्यक्षता संगठन के मंडल अध्यक्ष रामबीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मिलकर गन्ने के विलंबित भुगतान की समस्या उठाई थी। इस पर एसडीएम ने डीसीओ मेरठ को समस्या के समाधान के लिए 20 नवंबर को तहसील मवाना बुलाया था। शुक्रवार को किसान निर्धारित समय पर तहसील पहुंचे तो पता चला कि एसडीएम मखदूमपुर मेले के उद्घाटन में गए हुए हैं। डीसीओ से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने व्यस्तता जताते हुए गन्ना समिति मवाना के सचिव को किसानों के बीच भेजने की बात कही।
दोपहर करीब 12 बजे गन्ना समिति के सचिव और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने विभागीय साइट बंद होने की जानकारी दी। कहा कि वह कुछ नहीं कर पाएंगे। अधिकारियों के इस जवाब से किसान नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी हर बार पुराना जवाब देकर किसानों को टाल रहे हैं, जबकि किसानों को अपने गन्ने के भुगतान के लिए लगातार परेशान होना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दिया।
विज्ञापन
किसानों ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी। फोन पर वार्ता के बाद 30 नवंबर को दोबारा बैठक का समय तय किया गया है। इसमें डीसीओ के भी मौजूद रहने की बात कही गई है। धरने में भूपेंद्र सिंह, दुर्गपाल सिंह, नीटू भाटी आदि मौजूद रहे।