फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers held eight hours long talks with DM and Managing Director of Electricity

डीएम व प्रबंध निदेशक विद्युत के साथ किसानों की आठ घंटे चली वार्ता

Wed, 13 Aug 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers held eight hours long talks with DM and Managing Director of Electricity
मेरठ..कंवलजीत..कमिश्नरी पर सुबह भी किसानो का धरना रहा जारी कमिश्नरी सभागार में किसानो से वार्ता
- एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान किए जाने के आश्वासन के बाद किसानों ने किया धरना स्थगित
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की डीएम व प्रबंध निदेशक विद्युत के साथ आठ घंटे वार्ता चली। एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान किए जाने के आश्वासन पर किसानों ने धरना स्थगित कर दिया।
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा लेकर सोमवार सुबह कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे थे। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने 150 से ज्यादा समस्याओं को रखा था। समस्याओं का समाधान नहीं होने और अधिकारियों द्वारा वार्ता नहीं किए जाने पर सोमवार रात को भी भाकियू का धरना जारी रहा। भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकट व जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसान सोमवार को अपनी समस्याओं को लेकर कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे थे। गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की तरफ नहीं देख रही है। इस कारण किसान के सामने समस्याओं का अंबार लग गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाढ़, स्मार्ट मीटर व बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुओं को चारा नहीं मिलने सहित कई अन्य मुद्दे उठाए थे। जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं का समाधान करने की अपील की थी। मंगलवार को डीएम डॉ. वीके सिंह व प्रबंध निदेशक विद्युत ईशा दुहुन के साथ किसानों की दो दौर में वार्ता हुई। आठ घंटे की वार्ता के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल को ज्ञापन देकर धरना स्थगित किया।
विज्ञापन

एक हफ्ते में नहीं हुआ समाधान तो फिर देंगे धरना
भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि किसानों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन किसानों के हित की लड़ाई लड़ता रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी समस्याओं का एक हफ्ते के अंदर समाधान करने का आश्वासन दिया है, अगर उनका समाधान नहीं हुआ तो वह एक हफ्ते बाद दोबारा से कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बार अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान हर्ष, सत्यवीर, सत्येंद्र, मोनू, डीके, नीरज आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed