फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers Depart for Lucknow by Nauchandi Express, BKIU Tomar to Hold Panchayat Today

Meerut: नौचंदी ट्रेन से किसान लखनऊ रवाना, यात्रियों की सीटों पर किया कब्जा, आज भाकियू तोमर की पंचायत

Fri, 19 Sep 2025 01:37 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 19 Sep 2025 01:37 AM IST
सार

भाकियू तोमर के आह्वान पर शुक्रवार को लखनऊ में पंचायत होगी। मेरठ से किसानों ने नौचंदी ट्रेन पकड़कर लखनऊ कूच किया। गन्ने का भाव ₹500, स्मार्ट मीटर पर रोक और एम्स मुजफ्फरनगर जैसी मांगों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Farmers Depart for Lucknow by Nauchandi Express, BKIU Tomar to Hold Panchayat Today
भाकियू तोमर के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के आह्वान पर शुक्रवार को लखनऊ में होने वाली पंचायत के लिए किसानों का जत्था गुरुवार देर शाम मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से नौचंदी ट्रेन में सवार होकर रवाना हुआ।

विज्ञापन

ट्रेन में भारी संख्या में कार्यकर्ता और किसान चढ़े तो उन्होंने आरक्षित बोगियों में भी सीटों पर कब्जा कर लिया। इसका असर यह हुआ कि रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को भी बैठने तक की जगह नहीं मिल पाई। जीआरपी और आरपीएफ मौजूद तो रहे लेकिन पूरी स्थिति में मूकदर्शक बने रहे।


यह भी पढ़ें: बिजली गुल: आज आधे से ज्यादा मेरठ रहेगा अंधेरे में, अलग-अलग समय पर बाधित रहेगी बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि संगठन हर साल सितंबर में लखनऊ पंचायत करता है और किसानों की समस्याओं को सरकार के सामने रखता है। इस बार भी पंचायत में गन्ने का भाव ₹500 प्रति क्विंटल तय करने, बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का मुआवजा, स्मार्ट मीटर पर रोक और मुजफ्फरनगर में एम्स की सुविधा जैसी प्रमुख मांगों पर जोर दिया जाएगा।

 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत के बाद 35 सूत्रीय मांग पत्र सरकार को सौंपा जाएगा। लखनऊ रवाना होने वाले किसानों में युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, जिला अध्यक्ष आकिल राणा, साजिद अल्वी, रज्जी खान, शुभम लांबा, इरशाद, अमित, इलियास, शुभम और अकबर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed