फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers' demands accepted even before the protest.

Meerut News: धरने से पहले ही मान ली किसानों की मांगें

Mon, 21 Sep 2026 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers' demands accepted even before the protest.
खरखोदा में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी एसडीओ विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए
- खरखौदा बिजलीघर का प्रस्तावित घेराव टला, यूनियन ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
खरखौदा। जंगल फीडर की बिजली आपूर्ति समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर खरखौदा बिजलीघर पर प्रस्तावित भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के घेराव और धरना-प्रदर्शन से पहले ही विद्युत निगम के अधिकारियों ने किसानों की मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
निगम के उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने धरना स्थगित कर दिया। सोमवार को जिलाध्यक्ष अजय त्यागी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने खरखौदा विद्युत उपखंड अधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा। यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार, जंगल फीडर से किसानों को वर्तमान में महज पांच-छह घंटे बिजली मिल रही है। इससे फसलों की सिंचाई प्रभावित होने और किसानों को नुकसान की आशंका है। किसानों ने फीडर से कम से कम 10 से 12 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराने की मांग की है। आपूर्ति का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित करने की मांग रखी।
विज्ञापन

यूनियन ने आरोप लगाया कि किसानों की शिकायतों के बावजूद कई बार संबंधित अधिकारी और कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं। एसडीओ स्तर पर किसानों के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करने तथा विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से संपर्क की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। निर्धारित रोस्टिंग के दौरान अनावश्यक कटौती, ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग नहीं होने देने की मांग भी की गई। ज्ञापन में नालपुर फीडर की रोस्टिंग का समय बदलकर सुबह 7:00 से 10 बजे तक करने की मांग की गई है। निगम अधिकारियों ने यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता कर सभी मांगों पर बिना धरना-प्रदर्शन के ही कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, सौरभ त्यागी, अंकुर शर्मा, आदित्य शर्मा व नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed