{"_id":"658b3f6e85641d0e44057d13","slug":"farmers-burn-sugarcane-holi-at-commissionerate-intersection-meerut-news-c-14-1-mrt1051-421373-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसानों ने कमिश्नरी चौराहे पर गन्ने की होली जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसानों ने कमिश्नरी चौराहे पर गन्ने की होली जलाई
विज्ञापन
मेरठ। गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कमिश्नर कार्यालय के सामने चौराहे पर गन्ने की होली जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया। किसानों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को छठें दिन भी किसान धरने पर डटे रहे। किसानों ने कहा कि जब तक गन्ना किसानों की समस्याओं का निदान नहीं होगा और 400 रुपए प्रति क्विंटल का भाव घोषित नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। दोपहर में संगठन के पदाधिकारी और किसान गन्ने के साथ प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतर गए। उन्होंने सूबे की योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए कमिश्नरी चौराहे पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने नारेबाजी के साथ गन्ने की होली जला कर अपने गुस्से का इजहार किया। बाद में प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम 12 मांगों को ज्ञापन दिया। महानगर अध्यक्ष विजय राघव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर गन्ने की होली जलने वालों में जिलाध्यक्ष देवराज पुंडीर, अंशुल तोमर, जयपाल सिंह, विजयपाल तोमर, राजबहादुर, अनिल सोम, सुभाष तोमर, विनोद तोमर, कुलदीप त्यागी, रणधीर सिंह, दुष्यंत तोमर आदि किसान शामिल रहे।