फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers are wandering for fertilizer, demand for action from DM

Meerut News: खाद के लिए भटक रहे किसान, डीएम से कार्रवाई की मांग

Wed, 20 May 2026 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers are wandering for fertilizer, demand for action from DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र में खाद की किल्लत लगातार गंभीर होती जा रही है। सरकारी केंद्रों पर खाद उपलब्ध न होने और निजी दुकानों पर मनमाने तरीके से वितरण के आरोपों के बीच किसानों में भारी नाराजगी है। परेशान किसानों की ओर से गांव जुलेढ़ा निवासी अधिवक्ता चंद्रकेतु त्यागी ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं, गन्ना और अन्य फसलों के लिए खाद की अत्यधिक जरूरत है लेकिन सरकारी गोदामों पर खाद नहीं मिल रही। किसान सुबह से लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। आरोप है कि कई स्थानों पर प्रभावशाली लोगों को प्राथमिकता देकर खाद वितरित की जा रही है, जबकि छोटे और जरूरतमंद किसानों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता चंद्रकेतु त्यागी ने कहा कि खाद की कमी का सीधा असर फसलों की वृद्धि और उत्पादन पर पड़ रहा है। यदि किसानों को समय पर खाद नहीं मिली तो उत्पादन घटने के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए और वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसानों का कहना है कि प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर खाद संकट दूर करना चाहिए ताकि फसलें प्रभावित न हों और किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed