फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers announcement will be mahapanchayat on november 17 after ramala mill not start

बागपत: मिल न चलने से भड़के किसान, बैठक के बाद किया महापंचायत का ऐलान

Wed, 13 Nov 2019 01:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Nov 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers announcement will be mahapanchayat on november 17 after ramala mill not start
किसानों ने महापंचायत का ऐलान किया - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में रमाला मिल न चलने से किसान भड़क गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 16 नवंबर तक चीनी मिल में पेराई शुरू नहीं हुई तो 17 नवंबर को बड़ी महापंचायत होगी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जाम कर देंगे। दो जिलों के हजारों किसान आरपार की लड़ाई लड़ेंगे, जिसकी जिम्मेदारी रमाला मिल प्रबंधक और प्रशासन की होगी। 

विज्ञापन


रमाला चीनी मिल की टरबाइन में खराबी के चलते चीनी मिल में पेराई बंद है। मंगलवार को शामली और बागपत जिले के 43 गांवों के किसानों की पंचायत आयोजित की गई। किसानों ने कहा कि चीनी मिल नहीं चलने से वे परेशान हैं। अधिकतर गन्ना खेतों में पड़ा है। पशु चारे के संकट से जूझ रहे हैं। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि आधी-अधूरी तैयारियों के बीच मिल का उद्घाटन कर किसानों के साथ धोखा किया गया है। इस कारण किसान परेशान हैं। लेकिन ये अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधान राजेंद्र चौधरी, धर्मपाल चेयरमैन, रविंद्र मुखिया ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।  
विज्ञापन


किसानों के बीच उत्तम ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रोजेक्ट हरनाम सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को टरबाइन ठीक हो जाएगी। किसानों ने 16 नवंबर तक का समय देते हुए ऐलान किया कि इसके बाद मिल में महापंचायत होगी और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जाम कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी चीनी मिल अधिकारियों और प्रशासन की होगी। पंचायत की अध्यक्षता मास्टर अकरम ने की और संचालन सुमेर सिंह आर्य ने किया। सतेंद्र सिंह तुगाना, धर्मवीर सिंह, परमवीर, राजपाल सूप, सहदेव सिंह, प्रमोद चौहान, विनय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नहीं चली रमाला मिल, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी, सीएम ने पांच दिन पहले किया था शुभारंभ

30 हजार क्विंटल की क्षमता से चलेगी मिल

उत्तम ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रोजेक्ट हरनाम सिंह ने किसानों से कहा कि जब तक मिल की टरबाइन खराब है, तब मिल 30 हजार कुंतल गन्ने की क्षमता के हिसाब से चलेगी। इसके लिए ऊर्जा निगम से बिजली ली जाएगी।

इंडेंट जारी, तौल केंद्रों पर संशय
मिल की ओर से करीब 25 हजार क्विंटल का इंडेंट जारी किया गया है। इस बात पर संशय है कि केवल गेट पर गन्ना खरीद होगी या चीनी मिल तौल केंद्रों से भी सप्लाई लेगी। मिल क्षेत्र में 32 तौल केंद्र हैं। जीएम प्रबुद्ध चौबे का कहना है कि गेट पर पहुंचे किसानों का गन्ना लिया जा रहा है। इस पर अंतिम फैसला बुधवार को होगा। जल्द ही सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।

हवन में की कामना, चल जाए मिल
चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ चार नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। सीएम ही हवन में शामिल हुए थे। किसान राजेंद्र प्रधान ने बताया कि मंगलवार को हनुमान जी के नाम पर हवन किया गया और मिल में आए किसानों को प्रसाद वितरित किया गया। किसानों का कहना था कि हवन के जरिये मिल संचालन शुरू होने की कामना की गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed