फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer warns of suicide on tehsil day in Meerut

तहसील दिवस: गन्ना भुगतान के लिए पेड़ पर चढ़ा किसान, दी आत्महत्या की चेतावनी, मचा हड़कंप

Tue, 16 Oct 2018 05:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 16 Oct 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer warns of suicide on tehsil day in Meerut
पेड़ पर चढ़ा किसान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान एक किसान ने पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की चेतावनी दे डाली। पीड़ित किसान का कहना है कि काफी दिनों से गन्ना भुगतान नहीं हुआ है। जिसको लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसने कहा कि बच्चों की फीस तक नहीं जा रही है और दीपावली का त्योहार भी नजदीक आ रहा है। 

विज्ञापन


वहीं इसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद मवाना एसडीएम अंकुश श्रीवास्तव, एडीएम राम चंद्र और तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान को आश्वासन दिया कि दीपावली से पहले एक सप्ताह का भुगतान कर दिया जाएगा। जिसके बाद किसान नीचे उतर आया। किसान ने इससे पहले भी आत्महत्या की चेतावनी दी थी।  
विज्ञापन


बता दें कि मवाना तहसील में मंगलवार को तहसील दिवस के मौके पर किसान गन्ना भुगतान को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांगें है कि दीपावली से पहले गन्ना भुगतान किया जाना चाहिए। वहीं इस दौरान शौकीन नाम का एक किसान पेड़ पर चढ़ गया। वह काफी देर तक पेड़ पर चढ़ा रहा, लेकिन जैसे ही अधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसान को भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किसान नीचे उतर गया। बताया गया कि दो साल पहले भी यह किसान गन्ना भुगतान को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया था। जिस मामले में उसे जेल भी भेज दिया गया था।

किसान का आरोप है कि दीपावली नजदीक आ रही है। और बच्चों की फीस तक नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में कई महीनों से गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है। इसी तनाव के चलते किसान ने आत्महत्या की चेतावनी दी। 

वहीं मवाना चीनी मील के उपमहाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को पूरा आश्वासन दिया कि जल्द ही बकाया गन्ना भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चीनी मील में चार लाख बोरे चीनी के पड़े है। उनका कहना है कि जल्द ही किसानों का भुगतान किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed