किसान आत्महत्या मामला: पत्नी को नौकरी दिलाने की मांग पर अड़े रालोद कार्यकर्ता, डीएम ने दिया आश्वासन
रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान आत्महत्या मामले में डीएम से मिलकर मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बेहट क्षेत्र में किसान वेदपाल की आत्महत्या के मामले में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम की अगुवाई में अन्य कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में डीएम अखिलेश सिंह से मिले। उन्होंने किसान की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को कम से कम 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि कर्ज और बैंक के उत्पीड़न से आहत किसान वेदपाल ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में एक आरोपी पकड़ा गया है जबकि अन्य पर कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य कई किसान ऐसे हैं जो बैंकों, विद्युत निगम सहित अन्य सरकारी विभागों के उत्पीड़न से परेशान हैं। इनमें कई आत्महत्याएं कर चुके हैं। किसानों को कर्जमाफी जैसी राहत की बजाए ऐसे हालात से जूझना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जाता है तब तक बैंकों या सरकारी विभागों की बकाया वसूली स्थगित की जाए। उन्होंने बैंकों और विभागों में सक्रिय दलालों पर भी कार्रवाई की मांग की।
डीएम से मिलने वालों में सतपाल वर्मा, रमेश चौहान, चौधरी गजेंद्र, महानगर अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, आसिफ, हरपाल सिंह वाल्मीकि, शौकीन, महावीर सैनी, राव इरफान, राव अलतमश, प्रीतम सैनी, चौधरी अर्जुन सिंह, पदम सिंह चौधरी, राव शहजाद, कृष्ण लाल, विशाल कांबोज, डॉ. फैसल, विनोद आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी बोले- पाकिस्तान से चीनी-प्याज खरीद रही सरकार, लुट रहे हैं देश के किसान
उधर, डीएम ने आश्वास्त किया इस मामले की गहनता से जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/