फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD Vice President Jayant Chaudhary said Government is buying sugar and onions from Pakistan

जयंत चौधरी बोले- पाकिस्तान से चीनी-प्याज खरीद रही सरकार, लुट रहे हैं देश के किसान

Wed, 27 Nov 2019 02:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
RLD Vice President Jayant Chaudhary said Government is buying sugar and onions from Pakistan
लोगों को संबोधित करते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों का चीनी मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया है। इंडेंट नहीं दिया जा रहा है। गन्ना खेतों में खड़ा है, ऐसे में गेहूं की बुआई कैसे होगी। सरकार पाकिस्तान से चीनी और प्याज खरीद रही है। देश के किसान लुट रहे हैं। दुकानदार, व्यापारी और युवा परेशान हैं। कारखाने ठप होने लगे हैं। भाजपा के राज में सभी परेशान हैं।

विज्ञापन


बागपत के हेवा मीरपुर गांव में रालोद के सदस्यता अभियान के मौके पर पंचायत आयोजित की गई। जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। गन्ने का भुगतान नहीं किया गया। किसान आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है, उसकी जेब में पैसे नहीं है। आजकल गाड़ी, ट्रैक्टर फ्लैट कुछ भी नहीं बिक रहा है, कारखाने बंद पड़े हैं। दूसरी ओर सरकार बड़े उद्योगपतियों को लोन बांटने के लिए मेले लगा रही है। सरकार किसान की आमदनी का साधन खत्म करने में लगी है। ब्रज मंडल दुनिया का आलू उत्पादन में दूसरा बड़ा क्षेत्र है, लेकिन सरकार आलू का निर्यात नहीं करती। रेट न बढ़ने से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। एक माह से चीनी मिल चालू हैं, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। गन्ने की पर्ची पर शून्य लिखा जा रहा है, जबकि कहीं भी ऐसा नहीं है कि सामान का मूल्य तय न हो और सामान बेच दिया गया। सरकार चाहती है कि लोग हिंदू और मुस्लिम में उलझे रहें, आप अब ऐसा न करें। 
विज्ञापन


अध्यक्षता सलेटी सिंह ठेकेदार ने की और संचालन मास्टर धर्मवीर सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अजय तोमर, सत्यब्रह्म, संजीव मान, संजू लॉयन, गौर तोमर, प्रमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, नवाब अहमद हमीद, विश्वेंद्र सिंह, अरुण तोमर, विकास प्रधान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रमाला मिल में टरबाइन नहीं, फिएट का इंजन लगा दिया
जयंत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि रमाला चीनी मिल में टरबाइन नहीं, बल्कि 40 साल पुराना फिएट कार का इंजन लगा दिया है, जिसकी कीमत 28 करोड़ है। सब लोग गिले शिकवे भूल जाएं और साथ मिलकर आगे बढ़ें। रालोद को मजबूत करें, समाज में भाईचारा बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें: रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बोले- हार से न घबराएं, हम मुद्दों पर लड़ेंगे और जीतेंगे

जयंत चौधरी का स्वागत
जयंत चौधरी का हेवा गांव जाते समय दिल्ली रोड पर रालोद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सुरेश मलिक, विकास प्रधान, बसंत बामनौली, अमित, सचिन छछरपुर, बलजोर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, रामकुमार चेयरमैन आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed