फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer robbed of bike and mobile at gunpoint.

Meerut News: तमंचों के बल पर किसान से बाइक और मोबाइल लूटा

Sat, 27 Jun 2026 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Farmer robbed of bike and mobile at gunpoint.
माछरा। किठौर थाना क्षेत्र के गांव शोल्दा निवासी एक युवक से बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट लिया और भाग गए। पीड़ित ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शनिवार को शोल्दा निवासी सुनीलदत्त शर्मा ने किठौर थाना पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे बाइक पर खेत से घर लौट रहे थे। शोल्दा- बहरोडा मार्ग पर स्कूटी पर दो युवक आए। उन्होंने चेहरा ढका हुआ था। आरोप है कि उन्होंने बाइक के आगे स्कूटी अड़ा दी और तमंचा निकालकर कनपटी पर लगा दिया। आरोपियों ने उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया और भाग गए। सुनीलदत्त ने बताया कि उसने एक राहगीर के मोबाइल से घटना से सूचना पीआरवी 112 को दी और परिजनों को दी। एसपी देदात अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed