{"_id":"6aa80089b77fd94f53033a08","slug":"farmer-returning-from-field-dies-after-being-hit-by-a-dumper-truck-meerut-news-c-72-1-mct1011-159407-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डंपर की टक्कर से खेत से लैट रहे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डंपर की टक्कर से खेत से लैट रहे किसान की मौत
विज्ञापन
- परिजनों ने गांव की सड़क पर लगाया जाम, पुलिस ने समझाकर खुलावाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में सोमवार सुबह खेत से पैदल घर लौट रहे किसान विजयपाल (50) को खाली डंपर ने टक्कर मार दी। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक डंपर छोड़कर भागने लगा। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया। सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने हंगामा करते हुए गांव की सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर परिजनों को शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिजली बंबा बाईपास रोड स्थित जलालपुर गांव निवासी नितिन ने बताया कि उसके पिता विजयपाल किसान थे। वह रोजाना की तरह सोमवार सुबह 7 बजे खेत पर गए थे। नौ बजे के आसपास वह खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान जलालपुर गांव के पास पीछे से आए एक डंपर ने उसके पिता को टक्कर मार दी थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए। आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी चालक व डंपर को लेकर थाने आ गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। उन्होंने कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक के बेटे नितिन के अनुसार, गांव की सड़क पर काफी मात्रा में मिट्टी के डंपर चलते है। आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी चालक हिरासत में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
-परिजनों का रोकर बुरा हाल
- मृतक के बेटे नितिन ने बताया कि वह छह भाई-बहन है। नितिन के अलावा भाई परवीन और आकाश हैं, जबकि बहन मुस्कान, तनु और मनु हैं। पिता की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -- -- -