फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer Murder in Baghpat, dead body Found in his Field

दो हत्याओं से दहला बागपत: किसान की फावड़े से काटकर हत्या, मामूली विवाद में शख्स को मौत के घाट उतारा

Tue, 05 May 2020 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 May 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Farmer Murder in Baghpat, dead body Found in his Field
मौके पर मौजूद पुलिस और मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को दो हत्याओं से सनसनी फैल गई। जनपद के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक शख्स की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हुए हैं। इससे पहले नंगला कनवाड़ा गांव में सुबह के समय एक युवा किसान की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। युवक का लहूलुहान शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जनपद के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव में भोपाल और मनवीर पक्ष के बीच ट्रॉली खड़ी करने को लेकर झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष में धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पिलाना सीएचसी पर उपचार के दौरान गंभीर घायल भोपाल की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन


उधर, दोघट थाना क्षेत्र के नंगला कनवाड़ा गांव में जमीनी रंजिश के चलते किसान की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंगला कनवाड़ा गांव निवासी किसान यशपाल (32) पुत्र धर्मपाल मंगलवार को बाइक पर सवार होकर घर से अपने खेत में जा रहे थे। खेत के नजदीक चकरोड़ पर बैठे चार-पांच लोगों ने उसे घेर लिया और फावड़े से हमला कर हत्या कर दी।


वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने छानबीन की। सीओ का कहना है कि जमीनी रंजिश में हत्या की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed