फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer leaders heading to Jantar Mantar to protest against the CEC placed under house arrest.

Meerut News: सीईसी के विरोध में जंतर-मंतर जा रहे किसान नेता नजरबंद

Fri, 02 Oct 2026 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders heading to Jantar Mantar to protest against the CEC placed under house arrest.
मुंडाली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नई दिल्ली जंतर-मंतर पर आयोजित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे आप पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी को मुंडाली थाना पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। मुंडाली थाना पुलिस ने शुक्रवार तड़के गांव अजराडा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर यह कार्रवाई की, जिससे कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों में भारी रोष व्याप्त है। फुरकान त्यागी ने कहा कि हम कोई असंवैधानिक काम नहीं करने जा रहे थे। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध और मतदाता सूची तथा पूरी चुनाव प्रक्रिया में व्याप्त खामियों पर सवाल उठाने के लिए जंतर-मंतर पर हमारा पूर्व निर्धारित शांतिपूर्ण कार्यक्रम था। संविधान ने हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार दिया है, लेकिन मुंडाली पुलिस ने घर में नजरबंद कर यह साबित कर दिया कि सरकार जनता और विपक्ष से डरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed