Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer leader placed under house arrest,

Meerut News: किसान नेता को किया नजर बंद, लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप

Sat, 14 Nov 2026 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Farmer leader placed under house arrest,
खरखौदा के गांव छतरी में किसान नेता को नजर बंद करती पुलिस (किसान नेता)
21 माह से भूमि अधिग्रहण के विरोध में धरना दे रहे किसानों की आवाज दबाने का प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मेरठ के कुलवंत सिंह स्टेडियम में शनिवार को आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले खरखौदा पुलिस ने किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोपाल बाबूजी को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से किसानों में नाराजगी है। किसान नेता ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए किसानों की आवाज दबाने का प्रयास करार दिया है।
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के दूसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में छतरी मोड़ पर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले करीब 21 माह से लगातार धरना चल रहा है। गांव खड़खड़ी, छतरी और गोविंदपुरी के करीब 800 किसान प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी भूमि उपजाऊ है और मौजूदा मुआवजा व्यवस्था उनकी मांगों के अनुरूप नहीं है। किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन और शासन के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

किसानों ने शनिवार को मेरठ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उनसे मिलकर अपनी समस्याएं रखने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोपाल बाबूजी को नजरबंद करने की कार्रवाई की। शनिवार सुबह खरखौदा पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। इस कार्रवाई से किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की आवाज सुननी चाहिए, न कि उनकी आवाज उठाने वालों को घरों में कैद करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed