फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer-laborer self-respect panchayat in Sardhana on April 12

Meerut News: सरधना में 12 अप्रैल को किसान-मजदूर स्वाभिमान पंचायत

Sat, 11 Apr 2026 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Farmer-laborer self-respect panchayat in Sardhana on April 12
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) के तत्वावधान में रविवार को जीजी मॉल परिसर में किसान-मजदूर स्वाभिमान पंचायत आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारी, किसान नेता, समाजसेवी, किसान-मजदूर शामिल होंगे। भाकियू किसान सभा की कार्यकारिणी ने बताया कि 12 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे सरधना गंग नहर से पदयात्रा शुरू होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक शामिल रहेंगे। पदयात्रा कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी, जहां पंचायत आयोजित होगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव और अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक करेंगे। आयोजन की जिम्मेदारी युवा जिला महामंत्री सुल्तान मलिक को सौंपी गई है। पंचायत में कृषि, रोजगार, महंगाई, भूमि से जुड़े मुद्दों सहित किसानों और मजदूरों के हितों से जुड़े विषयों पर रणनीति तैयार की जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में किसानों, मजदूरों और आमजन से भागीदारी की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed