कश्मीर नहीं यूपी के इस शहर में खिल रहा केसर, यकीन नहीं तो खुद ही देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गिल कॉलोनी में रहने वाले डेयरी संचालक अमरजीत सिंह ने कुछ समय पूर्व केसर की पैदावार को लेकर अपने परिचितों से चर्चा की। साथ ही केसर पैदा करने की विधि के बारे में ऑनलाइन भी खोजबीन की।
इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करके अमेजन से केसर के बीज मंगाए, जो करीब 1200 रुपये में 30 बल्ब (बीज) मिले। अक्तूबर माह में उन्होंने अपने घर के आंगन में ही छोटी सी क्यारी बनाई और उसमें गोबर की खाद युक्त मिट्टी मिलाने के बाद केसर के बल्ब लगा दिए।
क्यारी को ऐसे स्थान पर बनाया गया, जहां धूप का असर ज्यादा न रहे, बल्कि रात में ओस भी क्यारी पर पड़ती रहे। नियमित रूप से क्यारी में पानी दिया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे केसर के बल्ब छोटे पौधे का आकार ले गए और एक पौधे पर फूल भी निकल आया।
अमरजीत सिंह ने बताया कि अक्तूबर माह में केसर के बल्ब लगाने की वजह से तापमान अनुकूल रहा, क्योंकि इसकी पैदावार के लिए अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस जरूरी होता है, लेकिन जहां केसर की खेती की जाती है, वहां माइनस में तापमान होना चाहिए।
केसर के अनुकूल नहीं है यहां का तापमान : अरुण कुमार
जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि सहारनपुर जनपद का तापमान केसर की पैदावार के अनुकूल नहीं रहता है। हो सकता है कि डेयरी संचालक के यहां क्यारी में केसर के पौधे उग गए और फूल आ गया, लेकिन व्यवसायिक तौर पर केसर की खेती के लिए यहां का मौसम अनुकूल नहीं माना जाता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/