फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer injured in road accident dies, Kanwar route blocked

Meerut News: सड़क हादसे में घायल किसान की मौत, कांवड़ मार्ग पर जाम

Sat, 02 May 2026 08:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 02 May 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Farmer injured in road accident dies, Kanwar route blocked
गांव चंदौरा के सामने हुआ हादसा, वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

जानीखुर्द। कांवड़ मार्ग पर गांव चंदौरा के सामने शुक्रवार देर शाम बाइक सवार सतेंद्र (40) वर्षीय एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान देर रात अस्पताल में मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

गांव भौराकलां जिला मुज्जफरनगर निवासी किसान सतेंद्र की सुसराल जिला गाजियाबाद जिले के जलालाबाद गांव में है। शुक्रवार की देर शाम सतेंद्र बाइक से अपनी सुसराल जलालाबाद के लिए चला था जैसे ही वह जानीखुर्द थाना क्षेत्र के कावड़ मार्ग पर चंदौरा गांव के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सतेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में बाद कावड़ मार्ग पर दोनों और लंबा जाम लग गया। उपचार के दौरान अस्पताल में देर रात हालत बिगड़ने पर उपचार के दौरान सतेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। सीओ सरधना आशुतोष कुमारने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed