{"_id":"67b8d9a32681ed489e02ce91","slug":"farmer-injured-in-fight-two-accused-arrested-mawana-news-c-40-1-smrt1041-107928-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मारपीट में किसान घायल, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मारपीट में किसान घायल, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़-आसिफाबाद अनूप शहर नहर पटरी के समीप खेत पर काम कर रहे एक किसान को चार लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित के भाई ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हमले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
नगर के पटवारियान मोहल्ला निवासी किसान हरेंद्र पुत्र गोपीचंद की आसिफाबाद-परीक्षितगढ़ मार्ग पर कृषि भूमि है। बृहस्पतिवार शाम हरेंद्र अपने खेत पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार चार युवक खेत पर पहुंचे तथा शराब का सेवन करने लगे। उक्त चारों लोग शराब का सेवन करते समय गाली गलौज कर रहे थे। किसान हरेंद्र ने गाली गलौज व शराब पीने का विरोध किया तो उक्त चारों लोगों ने धारदार हथियार से हरेंद्र पर हमला बोल दिया। इसमें हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त चारों आरोपी हरेंद्र को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। हरेंद्र ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के भाई धर्मेंद्र ने गांव ऐंची कलां निवासी राजकुमार उर्फ गेंची, मोनू, रितेश, चाहत को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की जांच के दौरान प्रकाश में आए सेठी व नामजद राजकुमार उर्फ गेंची को गांव से गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।