फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer has decision of Selling Kidney after not getting Loan from Bank in Saharanpur

बैंक से लोन नहीं मिलने पर किसान ने लिया किडनी बेचने का फैसला, जगह- जगह लगाए पोस्टर

Fri, 23 Aug 2019 12:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Aug 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmer has decision of Selling Kidney after not getting Loan from Bank in Saharanpur
सांकेतिक तस्वीर

डेयरी फार्मिंग के लिए बैंक से लोन नहीं मिला तो निराश किसान ने मजबूर होकर अपनी एक किडनी बेचने का फैसला कर लिया। उसने जगह-जगह पोस्टर लगवाकर किडनी खरीदने की अपील कर डाली जिससे उसके पास किडनी खरीदने वालों की कॉल आनी शुरू हो गईं, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

विज्ञापन


मामला सहारनपुर में नकुड़ क्षेत्र के ग्राम चतरसाली निवासी रामकुमार का है। रामकुमार (31 वर्ष) ने सहारनपुर में जगह-जगह किडनी बिकाऊ है के पोस्टर लगवा दिए हैं। स्नातक की पढ़ाई कर खेती कर रहे रामकुमार का कहना है कि उसने वर्ष 2007 में हरियाणा सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरिंग संस्थान से डेयरी फार्मिंग का कोर्स किया। पांच साल पूर्व यूपी की सपा सरकार की योजना के तहत डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण लिया। उसके बाद 2018 में कृषि विज्ञान केंद्र सहारनपुर के कृषि वैज्ञानिक के कहने पर एक बार फिर कोर्स किया। उसे बताया गया था कि डेयरी फार्मिंग का कार्य शुरू कर सकता है, जिसके लिए आसानी से बैंक से कर्ज मिल जाएगा। 
विज्ञापन


सहारनपुर: भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्यों को लेकर किया प्रदर्शन, अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकुमार ने बैंकों में आवेदन किया। यही नहीं बैंक से ऋण मिलने की उम्मीद में उसने कई लोगों से कर्ज लेकर डेयरी फार्मिंग का पूरा सेटअप तैयार कर लिया। पांच पशु भी खरीद लिए, जिससे बैंक के अधिकारी मौके का सर्वे कर उसके कार्य को देख सकें। इस कारण उस पर लगभग दस लाख रुपये का कर्ज हो गया, लेकिन बैंकों ने उसे ऋण देने से ही इंकार कर दिया। क्षेत्र की अन्य बैंक शाखाओं में भी अपना प्रोजेक्ट दिखाकर लोन के लिए आवेदन किया, लेकिन किसी ने उसका आवेदन देखा तक नहीं। इसकी शिकायत लीड बैंक मैनेजर से की। लीड बैंक मैनेजर ने कह दिया कि जिस बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड है, उसी से लोन मिल सकता है, लेकिन संबंधित बैंक शाखा मैनेजर ने यह कहते हुए ऋण देने से इंकार कर दिया कि बैंक पहले से ही 100 करोड़ का लोन दे चुका है, वसूली सिर्फ 60 करोड़ की हुई है, 40 करोड़ अभी भी नहीं मिल सके हैं। इसलिए वह ऋण देने में असमर्थ है।

रामकुमार ने बताया कि नवंबर 2018 से अब तक फाइल लेकर बैंक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जिला उद्योग केंद्र सभी के चक्कर लगा चुका है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत कर चुका है, लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी है। कर्ज देने वाले लोग अब उससे अपना रुपया वापस मांग रहे हैं और दबाव बना रहे हैं। ऐसे में उसके पास किडनी बेचने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है। रामकुमार ने किडनी बिकाऊ है के पोस्टर कलक्ट्रेट, कचहरी, विकास भवन, जिला उद्योग केंद्र, ग्रामोद्योग केंद्र, नगर निगम, स्टेडियम समेत सभी सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों के आसपास लगा दिए हैं। जिससे अधिकारियों की नजर पोस्टर पर पड़े और उसकी मदद करें। रामकुमार का कहना है कि अभी तक किसी अधिकारी ने उससे संपर्क नहीं किया है। 

देश-विदेश से आ रही कॉल 
रामकुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर और पोस्टर लगाए जाने के बाद किडनी खरीदने के लिए उसके पास देश के सभी राज्यों से फोन कॉल आ रहीं हैं। इसके अलावा दुबई, सऊदी अरब से भी कॉल आ रहीं हैं। खरीदार एक करोड़ रुपये तक देने को तैयार हैं। अभी उम्मीद है कि बैंक से लोन मिल जाएगा, नहीं मिला तो वह किडनी बेच देगा।

अन्य बैंक से मिल सकता है ऋण : चौधरी 
अग्रणी बैंक प्रबंधक अशोक चौधरी का कहना है कि किसान का जिस बैंक शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड बना है, उसी शाखा से ऋण मिल सकता है। यदि संबंधित बैंक ऋण नहीं दे रहा है तो अन्य बैंक से ऋण लिया जा सकता है। इस बारे में उनकी रामकुमार से भी बात हो गई है। अन्य बैंक से ऋण दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed