फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer dies in road accident

Meerut News: सड़क हादसे में किसान की मौत

Tue, 02 Dec 2025 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies in road accident
अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। (परीक्षितगढ)
परीक्षितगढ़-खजूरी मार्ग पर हुआ हादसा, खाई में पलटकर पेड़ से टकराई कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़-खजूरी मार्ग पर गोरी विद्या पीठ स्कूल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार खाई में पलटने के बाद पेड़ से जा टकराई। राहगीरों की सूचना पर परिजन कार सवार घायल मुकेश बंसल को उपचार के लिए मेरठ ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है। गांव अहमदनगर बढ़ला निवासी मुकेश बंसल (65) पुत्र बेगराज खेतीबाड़ी करते थे। मंगलवार शाम वह अपने गांव से परीक्षितगढ़ में मेरठ बस स्टैंड पर स्थित अपने मकान पर कार से आ रहे थे। वह परीक्षितगढ़-खजूरी मार्ग स्थित गोरी विद्या पीठ स्कूल के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पेड़ से जा टकराई। चीख पुकार सुनकर राहगीर मौके पर दौड़े और शीशा तोड़कर कार में सवार मुकेश को बाहर निकाला।

राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलावस्था में मेरठ अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है। मृतक मुकेश बंसल की मौत से पत्नी संगीता बंसल, पुत्र मयंक के अलावा अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

---------
ट्रैक्टर की टक्कर से गोवंश की मौत

लावड़। जमालपुर मार्ग पर मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक गोवंश की मौत हो गई। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मृत गोवंश का गड्ढे में दबवा दिया। ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए गोवंश को टक्कर मार दी थी। इस कारण गोवंश की मौके पर ही मौत ही गई। सूचना पर भाजपा नेता मोहन सैनी मौके पर पहुंचे और लोगों की सहायता से जेसीबी मंगवाई। गोवंश को गड्ढे में दबवा दिया। साथ ही आरोपी ट्रैक्टर चालक सहारनपुर के फतेहपुर निवासी इसरार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उमेश कश्यप ने चौकी पर तहरीर दी है। संवाद

अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। (परीक्षितगढ)

अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। (परीक्षितगढ)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed