फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer dies in bike collision

Meerut News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत

Tue, 14 Oct 2025 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies in bike collision
सरूरपुर। सड़क हादसे में मृतक मुस्तकीम फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ-बड़ौत रोड पर कस्बा खिवाई के सामने बाइक की टक्कर लगने से गांव खेड़ी कलां निवासी 60 वर्षीय किसान मुस्तकीम की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हाे गया।

मृतक मुस्तकीम मंगलवार शाम अपने खेत से घर लौट रहा था। वह कस्बा खिवाई के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। हादसे में बाइक सवार खिवाई निवासी साहिब गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed