{"_id":"69a9c44a834204c74802d132","slug":"farmer-dies-after-falling-from-roof-while-trying-to-escape-monkey-attack-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111557-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बंदरों के हमले से बचने के दौरान छत से गिरकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बंदरों के हमले से बचने के दौरान छत से गिरकर किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव में होली के दिन बुधवार को बंदरों से बचने के प्रयास में किसान सोमवीर सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव मुल्हेड़ा निवासी सोमवीर उर्फ लीलू (41) पुत्र उदय सिंह किसान और दिव्यांग भी था। बुधवार को होली के दिन वह घर की छत पर बैठकर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद वह नीचे उतरने लगे ताे अचानक वहां बंदरों का झुंड आ गया। बंदरों से बचने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 14 फीट ऊंची सीढ़ी से नीचे गिर पड़े। गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर उनका भतीजा कृष्णपाल उर्फ ईलू समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने लगे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में सोमवीर ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
त्योहार के दिन छाया मातम
होली के दिन परिवार के मुखिया की मौत से घर में मातम छा गया। सोमवीर अपने पीछे पत्नी सरिता और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बच्चों की उम्र लगभग 14 वर्ष, 10 वर्ष, छह वर्ष और चार वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और परिजन ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।