फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer dies after being hit by train

Meerut News: ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत

Wed, 18 Sep 2024 07:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by train
मेरठ। परतापुर रेलवे फाटक के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने मवाना निवासी किसान राजीव (40) पुत्र नैन सिंह की मौत हो गई। गेटमैन ने बताया कि राजीव को रेलवे ट्रैक पर जाता देखकर वहां से हटने के लिए शोर मचाया था लेकिन उन्हें सुनाई नहीं दिया। पुलिस के अनुसार मवाना थाना क्षेत्र के वेदूपुर निवासी राजीव सोमवार को ब्रजबिहार कालोनी में अपने भांजे सोनी के पास आए थे। वे मंगलवार दोपहर परतापुर रेलवे फाटक से होते हुए परतापुर बाईपास जा रहे थे। इसी दौरान राजीव की दिल्ली से मेरठ आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई। रेलवे फाटक पर मौजूद गेटमैन ने आरपीएफ को सूचना दी। जेब से मिले मोबाइल से उनकी पहचान हुई। जीजा ने बताया कि राजीव की पत्नी की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है और उसके दो बेटे लविश और आर्यन हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed