फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer complains to SDM about illegal mining

Meerut News: किसान ने अवैध खनन की एसडीएम से की शिकायत

Tue, 17 Mar 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Farmer complains to SDM about illegal mining
सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी किसान नसरत ने पड़ोसी पर अवैध रूप से मिट्टी खनन करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। किसान का कहना है कि खनन कार्य ट्यूबवेल के समीप होने से उसके गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपने खेत में ट्यूबवेल स्थापित कर रखा है। आरोप है कि पड़ोसी किसान द्वारा जेसीबी मशीन से बिना अनुमति मिट्टी का खनन किया जा रहा है। यह खनन ट्यूबवेल के बिल्कुल पास किया जा रहा है, जिससे जमीन कमजोर हो रही है और ट्यूबवेल के धंसने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार खेत के निकट नदी होने के कारण बरसात के समय जलस्तर बढ़ जाता है। ऐसे में यदि खनन कार्य जारी रहा तो खेत में पानी भरने और फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना और अधिक बढ़ जाएगी। किसान ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed