फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmer commit sucide on railwat track

किसान ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Sun, 29 Sep 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
farmer commit sucide on railwat track
दौराला। कनौड़ा गांव के सामने शनिवार को एक किसान ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस ने शव की शनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चिंदौड़ी गांव निवासी योगेंद्र उर्फ गिल्लू खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। योगेंद्र के दो बेटे एवं एक बेटी है। वह शनिवार को घर से बिना बताए निकल गया। उसने देर शाम कनौड़ा गांव के सामने पहुंचकर मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने शव की शनाख्त चिंदौड़ी गांव निवासी योगेंद्र के रूप में की और परिजनों को मामले की जानकारी दी। योगेंद्र की मौत की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर का कहना है कि शव की शनाख्त हो गई है। हालांकि अभी लिखित शिकायत नहीं आई है। इसलिए आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed