फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer Climbs High-Tension Pole Over Land Compensation, Dies After Falling in Meerut

Meerut: हाईटेंशन लाइन के खंभे से गिरने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत, मुआवज़े को लेकर चढ़ा था खंभे पर

Mon, 09 Jun 2025 01:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 09 Jun 2025 01:02 PM IST
सार

मेरठ के किला रोड पर हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़े किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवज़ा न मिलने से नाराज था।

विज्ञापन
Farmer Climbs High-Tension Pole Over Land Compensation, Dies After Falling in Meerut
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में किला रोड स्थित बीएनजी स्कूल के सामने रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति शराब के नशे में हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। युवक की पहचान सिविल लाइन निवासी किसान मनोज पुत्र प्रेमपाल के रूप में हुई है, जो अपनी ज़मीन के अधिग्रहण और मुआवज़ा न मिलने को लेकर नाराज था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP: सचिन बनकर की शादी, गर्भवती होने पर छोड़ा, पकड़ा तो मुबस्मीर बोला-ये हमारा पेशा, धर्म परिवर्तन का भी दबाव

विज्ञापन


मनोज का आरोप था कि मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने उसकी जमीन गंगानगर योजना के तहत अधिग्रहित कर ली, लेकिन अब तक कोई मुआवज़ा नहीं दिया गया। घटना की सूचना पर थाना भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जब मनोज खंभे से नीचे उतरने लगा तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल मनोज को तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed