फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer beaten for protesting against digging drain

Meerut News: नाली खोदने के विरोध पर किसान को पीटा

Tue, 29 Oct 2024 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer beaten for protesting against digging drain
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कालंद में जबरन नाली खोदने का विरोध करने पर दबंग ने किसान के साथ मारपीट कर दी। इसमें किसान घायल हो गया। थाने पहुंचे पीड़ित को मेडिकल के लिए सीएचसी मेें भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव कालंद निवासी बबलू उर्फ बिजेंद्र पुत्र पूरन सिंह ने तहरीर में बताया कि उनके खेत के बराबर में पशुओं की डेयरी बनी हुई है। आरोप है कि डेयरी संचालक जबरन उनके खेत में अवशेष व गंदा पानी बहाने के लिए नाली बनाना चाहता है। रविवार रात पीड़ित खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी डेयरी संचालक वहां पहुंचा और जबरन नाली खोदाई करने लगा। उसने नाली खोदने का विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज व मारपीट कर दी। इसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगाें को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल अवस्था में पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल काे मेडिकल के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed