प्रशंसकों ने भुवी-नूपुर को जोड़कर दिया ये नाम... Facebook पर मचा धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उर्फ भुवी की सगाई का रंग उनके प्रशंसकों पर जमकर चढ़ा हुआ है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यू-ट्यूब पर इस जोड़ी ने धमाल मचा रखा है। प्रशंसकों ने भुवी और नूपुर को जोड़कर निक नेम ‘नुवी’ दे दिया है। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस ने दोनों के पुराने फोटो का कोलाज कर नुवी लिखा है। खास बात है कि नूपुर का पहला शब्द और भुवी का आखिरी शब्दों को पिरोकर उनके फैंस ने नुवी नाम दिया है। परिवार के लोगों के अनुसार शादी के लिए शुभ मुहूर्त देखा जा चुका है, लेकिन भुवी ही शादी की तारीख फाइनल करेंगे। यह तो तय है कि शादी अगले महीने ही होगी। फिलहाल शादी की तैयारी में दोनों परिवार जोर-शोर से लगे हुए हैं। नूपुर के परिवार के लोग नोएडा में शादी की तैयारी के लिए शापिंग में लग हुए हैं।
पढ़ें : भुवनेश्वर-नूपुर की सगाई की इन तस्वीरों ने मचाया धमाल, आप भी देखिए
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/