फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Famous director Prakash Mehra of Bijnor has given many superhit films to Bollywood

मशहूर निर्देशक प्रकाश मेहरा ने चमकाया जिले का नाम, बॉलीवुड को दीं तमाम सुपरहिट फिल्में

Fri, 26 Jul 2019 07:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jul 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
Famous director Prakash Mehra of Bijnor has given many superhit films to Bollywood
प्रकाश मेहरा - फोटो : SELF

बिजनौर जिले का बॉलीवुड से काफी जुड़ाव रहा है। मशहूर निर्माता निर्देशक प्रकाश मेहरा बिजनौर के ही रहने वाले थे। जिले में लंका और अंगूर फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी हैं। फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज का भी बिजनौर से तालुल्क रहा है। फिल्म यूनिवर्सिटी बनने से देशभर में जिले को एक नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन


बॉलीवुड को अमिताभ बच्चन जैसा महानायक देने में जिले का अहम योगदान है। अमिताभ बच्चन की पहली सुपरहिट फिल्म जंजीर के निर्देशक जिले के ही प्रकाश मेहरा थे। इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन रातों रात स्टार बन गए थे। इस फिल्म से उनकी एंग्री यंग मैन की छवि बनी। प्रकाश मेहरा ने बॉलीवुड को तमाम सुपरहिट फिल्में दीं। जिले के रहने वाले मोहल्ला खत्रियान निवासी प्रकाश मेहरा ने हसीना मान जाएगी, हाथ की सफाई, समाधि, जंजीर, मुकद्दर का सिकंदर, घुंघरू, दलाल, शराबी, खून पसीना, जादूगर, हिमालय से ऊंचा, हेरा फेरी आदि फिल्में बनाई हैं।
विज्ञापन


इससे पहले जिले में बॉलीवुड फिल्म अंगूर, लंका की शूटिंग हो चुकी है। अभिनेता मनोज वाजपेयी, ट्विंकल खन्ना, अर्जन बाजवा, यशपाल शर्मा आदि ने जिले में रहकर फिल्म के कई हिस्से शूट किए थे। चांदपुर क्षेत्र बॉलीवुड में पहले से ही पहचान रखता है। यहां के रहने कुंवर आदित्यवीर सिंह कई दशक पहले मुंबई में थिएटर चलाते थे। उनके शो के टिकट एक हफ्ता पहले ही बिक जाते थे। इसके अलावा फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज का बचपन भी बिजनौर में ही बीता है। उनके पिता किसी सरकारी महकमे में तैनात रहते हुए बिजनौर में रहे थे। विशाल भारद्वाज ने अपनी फिल्म डेढ़ इश्किया में चांदपुर रियासत का जिक्र भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed