फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family welfare officer cheated of Rs 5.43 lakh, case filed

Meerut News: परिवार कल्याण अधिकारी से ठगे 5.43 लाख, मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Mar 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Family welfare officer cheated of Rs 5.43 lakh, case filed
बीमा पॉलिसी कराने पर आयकर कर डर दिखाकर की ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। साइबर ठग नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे है। अब परिवार कल्याण विभाग के सहायक शोध अधिकारी को 42.60 लाख रुपया रिफंड के रुप में वापस करने का झांसा देकर ठगों ने 5.43 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नौचंदी थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी के रहने वाले परिवार कल्याण अधिकारी वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि 13 सितंबर 2024 को अखिल श्रीवास्तव ने काॅल की थी। आरोपी ने खुद को नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन बंगलुरू का अधिकारी बताया। आरोपी ने वीरेंद्र से कहा कि उन्होंने बीमा एजेंट के माध्यम से जो पाॅलिसी खरीदी है। एजेंट ने उन्हें भ्रमित किया है। बीमा पॉलिसी खरीदने पर आयकर ने 42.60 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। जिसकी रिकवरी आयकर विभाग करेगा।
विज्ञापन

आरोपी ने इसमें छूट आदि कराने का झांसा दिया। इसके बाद वीरेन्द्र के पास आयकर विभाग के नाम से फोन आए। आरोपियों ने झांसा देकर 20 सितंबर 2024 को 1.06 लाख्र, 21 और 23 सितंबर 2024 को 2.18 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद भी आरोपी रुपयों की मांग करने लगे। ईडी व अन्य एजेंसी के नाम पर फोन कर उससे रुपया मांगा गया। जिसके बाद उन्हें ठगी का शक हुआ। इस मामले में मंगलवार को उन्होंने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बैंक खाते से निकाल लिए पांच लाख रुपये

मेरठ। जागृति विहार सेक्टर दो निवासी ओमप्रकाश यादव ने थाना साइबर क्राइम पर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि उसके केनरा बैंक अकाउंट से किसी ने 27 फरवरी को पांच लाख रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर उसका पता चला। उसने साइबर क्राइम थाना व बैंक के टोल फ्री नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर पुलिस टीम जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed