फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family returned safely from Kedarnath

केदारनाथ से सुरक्षित लौटा परिवार

Thu, 21 Oct 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Family returned safely from Kedarnath
केदारनाथ से सुरक्षित लौटा परिवार
विज्ञापन

मेरठ। केदारनाथ यात्रा पर निकला अमित पाराशर का परिवार बुधवार देर शाम मेरठ सुरक्षित लौट आया। परिवार के लिए 36 घंटे का कठिन सफर यादगार बन गया। तेज बारिश में मंदिर के मुख्य पुजारी के कक्ष में रहे। खाई और पहाड़ों के पथरीले मार्ग पर दिन रात 26 घंटे पैदल सफर किया। सोनू प्रयाग से बुधवार शाम मेरठ पहुंचे।
सुपरटेक निवासी दवा व्यापारी अमित पाराशर ने बताया कि परिवार के साथ 16 अक्तूबर को केदारनाथ के लिए गए थे। 17 अक्तूबर को केदारनाथ में बारिश आरंभ हो गई। हवाई यात्रा बंद कर दी गई। पहली बार 36 घंटे लगातार बारिश देखी। वापस लौटने का कोई साधन नहीं रहा। बुजुर्गों के साथ होने के कारण पैदल लौटना सही नहीं समझा। 64 वर्षीय मौसा राजीव मिश्रा, मौसी अनीता मिश्रा, भतीजा अतुल और मित्र हितेश साथ में थे।
विज्ञापन

उन्होंनेे बताया कि जब मंदिर पहुंचे तो हजारों की संख्या में श्रद्धालु थे। बारिश शुरू होने के बाद सोमवार सुबह तक मंदिर पर मात्र 150 के आसपास लोग रहे थे। मन को मजबूत कर मंगलवार शाम पूरा परिवार वापस गौरी कुंड के लिए चल दिया। गौरी कुंड तक के मार्ग पर 30 से अधिक स्थानों पर लैंड स्लाइड हुआ था। कई जगहों पर पानी के झरने बह रहे थे। पखदंडी और पथरीले रास्तों से बाबा का नाम लेते हुए 26 घंटे लगातार सफर किया। कुछ जगहों पर सिर्फ इतना ही मार्ग शेष था कि एक आदमी पत्थरों के बीच से निकल पाए। गौरीकुंड से पाटा तक टैक्सी में पहुंचे। पाटा में गाड़ी से मेरठ के लिए लौटे। पाटा के बाद भी दर्जनों जगहों पर लैंड स्लाइड हुआ था। मार्ग से निकलना बहुत ही जोखिम भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed