फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family reached Meerut in search of missing girl from Dharamsala, Himachal

हिमाचल के धर्मशाला से लापता युवती की तलाश में मेरठ पहुंचे परिजन, दो समुदाय से जुड़ा मामला

Sat, 23 Nov 2019 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Nov 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Family reached Meerut in search of missing girl from Dharamsala, Himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

यूपी के मेरठ में शनिवार को हिमाचल के धर्मशाला से लापता युवती के परिजन मवाना थानाक्षेत्र पहुंचे। यहां परिजनों ने थाने में मवाना क्षेत्र के एक युवक पर उनकी बेटी को बहला फुसलाकर  ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धर्मशाला के कांगड़ा निवासी एक दंपती की बेटी अठारह दिन पूर्व लापता हो गई थी। परिजनों के अनुसार युवती को काफी तलाश किया गया लेकिन वह नहीं मिली।

विज्ञापन

शनिवार को परिजन मेरठ के मवाना थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मवाना के मौहल्ला खैराल अली के खलील चौक निवासी एक वर्ग का युवक अनस कुरैशी पुत्र अजमल कुरैशी उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। बताया कि युवक ने 19 नवंबर को एक धार्मिक स्थल पर युवती के साथ शादी भी कर ली है। जिसका प्रमाण पत्र भी परिजनों ने पुलिस को सौंपा। 

पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी लेकिन वहां ताला लगा हुआ मिला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed