फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family of two sisters clashed in Sardhana, three injured

सरधना में दो बहनों के परिजन भिडे़, तीन घायल

Wed, 24 Nov 2021 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Family of two sisters clashed in Sardhana, three injured
सरधना। नंगला आर्डर रोड नई बस्ती में दो सगी बहनों के बच्चों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। जिसमें जमकर पथराव हुआ। संघर्ष में दोनों बहने समेत तीन लोग घायल हो गए। फायरिंग का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी लेकर दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नंगला आर्डर रोड नई बस्ती निवासी डेयरी संचालक शाहिद अली के पुत्र शाकिब की छह माह पूर्व हत्या कर दी गई। पुलिस ने शाकिब मर्डर में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दो नामजद महिला अभी भी फरार चल रही हैं। शाहिद की पत्नी अख्तरी की बहन हमीदा भी नई बस्ती में रहती हैं। शाहिद व हाजी अख्तर के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच मामला बढ़ा तो कहासुनी संघर्ष में तब्दील हो गई। संघर्ष में लाठी डंडे, धारदार हथियार चले और ईंट पत्थर भी बरसे। संघर्ष में अख्तरी पत्नी शाहिद अली व उसका बेटा सुहेल घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष से अख्तरी की बहन हमीदा पत्नी हाजी अख्तर घायल हो गई। इस दौरान किसी ने संघर्ष के दौरान कई राउंड फायरिंग होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मामला शांत हो चुका था। फायरिंग की सूचना फर्जी पाई गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। अख्तरी ने अपनी बहन हमीदा पर रंजिशन जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया हैं। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed