{"_id":"68ac8ac3062d2af92b00aca8","slug":"family-members-reached-the-police-station-to-recover-the-missing-girl-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109433-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी की बरामदगी के लिए थाने पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी की बरामदगी के लिए थाने पहुंचे परिजन
विज्ञापन
सरधना। बपारसी गांव से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी का छह दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। घटना को लेकर सोमवार को पीड़ित परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस से किशोरी की जल्द बरामदगी की मांग की। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका भी व्यक्त की।
बपारसी गांव की एक किशोरी 20 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने एक युवक पर वर्षा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस द्वारा किशोरी की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। सोमवार को थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए किशोरी की सकुशल बरामदगी की मांग की। उन्होंने बताया कि परिवार गहरी चिंता और मानसिक पीड़ा में है। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को ट्रेस करने की प्रक्रिया भी चल रही है। इसके बाद ग्रामीण व परिजन थाने से वापस लौट गए।