फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family members protested at the police station to recover missing Rihaan

लापता रिहान की बरामदगी के लिए परिजनों का थाने पर प्रदर्शन

Thu, 24 Apr 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Family members protested at the police station to recover missing Rihaan
सरधना। नवाबगढ़ी से लापता बच्चे की बरामदगी की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
सरधना। गांव नवाबगढ़ी से 15 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 11 वर्षीय रिहान को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर सकी है। परिजनों ने विभिन्न स्थानों पर तलाश करते हुए पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बुधवार को थाने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने टरका दिया। इसके बाद उन्होंने सीओ से मिलकर बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नवाबगढ़ी निवासी इमरान अंसारी का 11 वर्षीय बेटा रिहान करीब 15 दिन पूर्व घर के बाहर खेलते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। तब से परिजन लगातार विभिन्न स्थानों पर उसकी तलाश में लगे हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने थाने में रिहान की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को लापता रिहान के परिजन एक बार फिर थाने पहुंचे और पुलिस से बरामदगी की मांग की। रिहान की वृद्ध दादी रोते हुए पुलिस से गुहार लगाती रही, पुलिस ने उसकी सुनने के बजाए उन्हें टरका दिया। ग्रामीणों ने पुलिस के इस रवैये पर रोष जताते हुए थाने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाद में परिजनों ने सीओ संजय कुमार जायसवाल से मिलकर मामले से अवगत कराया। परिजनों ने रिहान की तंत्र क्रिया में अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द संज्ञान लेने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि लापता बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस टीम जांच कर रही है। लोकेशन से जुड़े कई मोबाइल नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं। जल्द ही रिहान को सकुशल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed