फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family members expressed suspicion of son's murder

Meerut News: परिजनों ने जताया बेटे की हत्या का शक

Fri, 19 Sep 2025 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Family members expressed suspicion of son's murder
शास्त्री नगर निवासी परमीत की मौत का मामला, परिजनों ने एसएसपी को दिया शिकायती पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्री नगर निवासी परमीत की 13 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया था। शुक्रवार को परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की।

मुजफ्फरनगर निवासी भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनका बेटा परमजीत शास्त्री नगर में अपनी पत्नी के साथ रहता था। 13 सितंबर को पत्नी ने फोन कर उन्हें बताया कि परमीत की तबीयत खराब है। उसे वह अस्पताल लेकर जा रही है। सूचना पर वह अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि बेटे की मौत हो चुकी है। पीड़ित परिजनों के अनुसार 17 सितंबर को बेटे की तेरहवीं थी। यहां उन्हें अपनी पुत्रवधू व उसके मायके वालों की बात पर कुछ शक हुआ था। पीड़ित पिता ने पुत्रवधू से बेटे के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया तो उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला। शुक्रवार को पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा और शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed