फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family members created ruckus over the death of the young man during treatment

Meerut News: उपचार के दौरान युवक की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 24 Oct 2024 04:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Family members created ruckus over the death of the young man during treatment
बिजनौर के लिए भी...
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में बुधवार को बिजनौर निवासी विशाल (27) की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो उन्होंने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

चांदपुर बिजनौर निवासी विशाल को किडनी में इंफेक्शन की शिकायत थी। बिजनौर में इलाज से कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने मंगलवार रात गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह विशाल की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिस पर पुलिस ने तहरीर देने के लिए कहा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और बिना किसी कार्रवाई शव लेकर चले गए। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी और शव साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed