फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   family left the baby girl in the meerut hospital

यूपी: अस्पताल में 'नन्ही परी' को छोड़ गए परिजन, तीन दिन से नर्सरी वार्ड में भर्ती

Fri, 04 May 2018 05:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 04 May 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
family left the baby girl in the meerut hospital
फाइल फोटो

मेरठ में गंगानगर के अप्स नोवा अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजन नवजात बच्ची को छोड़कर चले गए। बच्ची को अस्पताल में तीन दिन हो गए, लेकिन अभी तक उसे कोई लेना नहीं आया। पिछले तीन दिन से बच्ची नर्सरी में है। 

विज्ञापन


बता दें कि 30 अप्रैल को बिजनौर जिले के थाना शिवाला क्षेत्र के गांव सीना निवासी 32 वर्षीय ममता पत्नी शीशपाल को अप्स नोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला बीमारी से ग्रस्त थी। काफी ब्लडिंग हो रही थी। सीजर ऑपरेशन से महिला को बच्ची हुई। दो घंटे बाद महिला की मौत हो गयी। परिजन महिला के शव का अंतिम संस्कार करने की बात कहकर चले गए। लेकिन अभी तक बच्ची को लेने नहीं आए। बच्ची स्वस्थ है और हॉस्पिटल की एनआईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन


पढ़ें : खेत में मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जानकारी होने पर सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडेय सदस्यों के साथ पहुंची। हॉस्पिटल द्वारा पुलिस को भी जानकारी दी। डॉक्टर काशिका सिंह ने बताया कि महिला के हार्ट में भी होल था। वहीं ऑपेरशन के बाद खून का प्रेशर बढ़ गया। जिसके चलते मौत हुई। हॉस्पिटल के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर रोहित स्वरूप ने बताया कि परिजनों से कई बार फोन पर सम्पर्क किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। यहां तक कि कुछ देर बाद फोन स्विच ऑफ हो गया।

उधर, बच्ची के पिता शीशपाल का कहना है कि हमारी बच्ची नहीं है। अस्पताल वालों ने उसी दिन मेरी पत्नी और बच्ची को मृत घोषित कर दिया था। अब वह किसी ओर बच्ची को हम पर थोप रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed