फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Families in panic: Many families of Saharanpur in tension due to tension between Russia and Ukraine

दहशत में परिजन : रूस और यूक्रेन के बीच तनाव से टेंशन में सहारनपुर के कई परिवार

Thu, 24 Feb 2022 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Feb 2022 01:26 PM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के बीच उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के लोग दहशत में हैं। जनपद के कई युवा यूक्रेन के मेडिकल कॉलेजों से पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में परिजन न्यूज चैनलों और खबरों पर नजर गड़ाए हुए हैं। 

विज्ञापन
Families in panic: Many families of Saharanpur in tension due to tension between Russia and Ukraine
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव से जनपद के वह लोग टेंशन में हैं, जिनके बच्चे वहां से पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे परिवार दिन रात न्यूज चैनलों और अखबारों की खबरों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, साथ ही अपने बच्चों से मोबाइल फोन के जरिए पल पल की खबर ले रहे हैं। 

विज्ञापन


चिलकाना के मोहल्ला जाकिर हसन निवासी अजीम अंसारी दो साल से यूक्रेन में रह कर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। अजीम के पिता इरफान अंसारी ने बताया कि वह खुद को सुरक्षित बता रहा है। अजीम की परीक्षाएं हो चुकी हैं और वह शुक्रवार तक सहारनपुर लौट आएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  बागपत में बड़ी वारदात: सिरफिरे आशिक ने युवती की सरेबाजार गला रेतकर की हत्या, फिर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सौंपा चाकू
विज्ञापन
विज्ञापन


चिलकाना के ही मोहल्ला मजहर हसन निवासी शोएब कुरैशी यूक्रेन के इवानो विश्वविद्यालय से एमबीबीएस कर रहे हैं। उनके पिता एयाज ने बताया कि शोएब की परीक्षाएं शुक्रवार तक खत्म हो रही हैं। शोएब ने परीक्षाओं के बाद लौटने की बात कही है। 

बेहट रोड के गांव ताजपुरा निवासी डॉ. सगीर हसन का बेटा काशिफ हसन यूक्रेन के निप्रो स्टेट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा है। डॉ. सगीर हसन ने बताया कि काशिफ फाइनल वर्ष की पढ़ाई कर रहा है, जो सुरक्षित है और परीक्षा खत्म होने के बाद लौटेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed