फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   False report of three murders sparks panic among police; two booked for disturbing the peace.

Meerut News: तीन हत्याओं की झूठी सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप, दो का शांति भंग में चालान

Sat, 29 Aug 2026 09:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
False report of three murders sparks panic among police; two booked for disturbing the peace.
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार में शनिवार को डायल 112 पर तीन लोगों की हत्या की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डायल-112 और मवाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां जांच-पड़ताल करने पर घटना पूरी तरह से झूठी और अफवाह निकली। इसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले दो युवकों को हिरासत में ले लिया। उनका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी नवजीत गांव खेड़ी मनिहार स्थित अपने मामा के घर आया हुआ है। उसने घर से बाहर निकलकर पड़ोसी शुभदीप राणा से कहा कि उसके घर में तीन लाशें पड़ी हैं, चलकर देख लो। शुभदीप ने अंदर जाने से मना कर दिया और पुलिस को सूचना देने की बात कही। जब नवजीत ने खुद फोन करने से इन्कार किया, तो शुभदीप ने 112 पर पुलिस को तीन हत्या होने की खबर दे दी। मौके पर जांच के दौरान मामला पूरी तरह फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने नवजीत और शुभदीप दोनों को हिरासत में लिया और शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed