फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   False information about the murder of a two-and-a-half-year-old child led the police on a run.

Meerut News: ढाई साल के बच्चे की हत्या की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया

Sat, 02 May 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
False information about the murder of a two-and-a-half-year-old child led the police on a run.
मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात आरोपी दो दिन से पुलिस को झूठी सूचनाएं देकर परेशान कर रहा है। 1 मई को उसने ढाई साल के बच्चे की हत्या की झूठी खबर दी थी। इससे एक दिन पहले, 30 अप्रैल को उसने दो लोगों की जलकर मौत की सूचना दी थी। दोनों ही मामलों में पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घटनाएं झूठी निकलीं। पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि बच्चे की हत्या की सूचना झूठी निकली। जिस घर में हत्या की खबर दी गई थी, वहां कोई ढाई साल का बच्चा नहीं था। आरोपी झूठी सूचना देने के बाद अपना मोबाइल बंद कर लेता है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed