फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Falavada intersection culvert damaged by overloaded vehicle

Meerut News: ओवरलोड वाहन से फलावदा तिराहे की पुलिया क्षतिग्रस्त

Sun, 26 Apr 2026 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Falavada intersection culvert damaged by overloaded vehicle
ओवर लोड ट्रक से पुलिया की साइड क्षतिग्रस्त होने पर पुलिस का बैरिकेट लगाते सभासद पति। (स्त्रोत स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। शनिवार रात टोल बचाने के प्रयास में मवाना से होकर गुजर रहे 18 टायर के ओवरलोड ट्रक ने फलावदा तिराहे की पुलिया क्षतिग्रस्त कर दी। जिससे कोई भी हादसा हो सकता है। इसे देखते हुए वार्ड सभासद के पति गुलफाम मिद्दा ने रात के समय हादसा न हो इसके लिए पुलिस के बैरिकेड को क्षतिग्रस्त पुलिया पर लगा दिया। सभासद का कहना है कि इस संबंध में सोमवार को एसडीएम से शिकायत की जाएगी।

वार्ड 12 के सभासद पति गुलफाम मिद्दा ने बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे के आसपास फलावदा मार्ग की ओर से 18 टायर का ट्रक आया। इसमें रोड़ी डस्ट भरा हुआ था। ट्रक ओवरलोड था, जैसे ही वह फलावदा तिराहे से मेरठ की ओर मुड़ा तो वजन के चलते फलावदा तिराहे की नाले की पुलिया को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुलफाम मिद्दा ने बताया कि वह उस समय वार्ड 11 के सभासद विनित चौधरी की दुकान पर बैठा हुए थे। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद चालक तेजी से ट्रक को लेकर भाग गया। उन्होंने शोर मचाते हुए पीछा करने का भी प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। उन्होंने रात के समय ही पास खड़ी पुलिस के बैरिकेड को वहां पर लगा दिया, ताकि वाहन चालक सचेत होकर निकल सकें।

ओवर लोड ट्रक से पुलिया की साइड क्षतिग्रस्त होने पर पुलिस का बैरिकेट लगाते सभासद पति। (स्त्रोत स

ओवर लोड ट्रक से पुलिया की साइड क्षतिग्रस्त होने पर पुलिस का बैरिकेट लगाते सभासद पति। (स्त्रोत स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed