{"_id":"60be857f8ebc3ef43c0ac97f","slug":"fake-vedios-made-by-cyber-criminals-meerut-news-mrt541733835","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिव्यांग खिलाड़ी की अश्लील वीडियो बनाकर ठगी का प्रयास, थाने में तहरीर देकर लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिव्यांग खिलाड़ी की अश्लील वीडियो बनाकर ठगी का प्रयास, थाने में तहरीर देकर लगाई गुहार
Tue, 08 Jun 2021 10:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:24 AM IST
सार
दिव्यांग क्रिकेटर की अश्लील वीडियो बनाकर ठगी करने का प्रयास किया गया है। क्रिकेटर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करोना कॉल में भी साइबर अपराधी सक्रिय हैं। ताजा मामला एक दिव्यांग क्रिकेटर से जुड़ा है। फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर ठगने का प्रयास किया गया। खिलाड़ी की ओर से कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव डाबका निवासी अनमोल वशिष्ठ अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सोमवार दोपहर उनके पास एक महिला का फोन आया। उसने अनमोल को व्हाट्सएप चेक करने के लिए कहा। जैसे ही अनमोल ने व्हाट्सएप देखा तो वह हैरान रह गए। इसमें कुछ अश्लील वीडियो थे। सोशल मीडिया से अनमोल के फोटो उठाकर फर्जी वीडियो बनाए गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद फिर से एक महिला का फोन आया। इसमें एक नंबर भेजकर गूगल पे के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करने की बात कही गई। धमकी दी गई कि ऐसा न करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। अनमोल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले महिला को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
काफी देर बाद भी जब महिला का फोन बंद नहीं हुआ तो अनमोल ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। आरोप है कि महिला ने इस बार उनके परिवार के अन्य सदस्यों की वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दे दी। इसके चलते अब अनमोल ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी की ओर से तहरीर दी गई है। साइबर सेल को जांच सौंपी जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।