{"_id":"5eb916fe730e5b22273900c9","slug":"fake-trap-spread-in-meerut-by-creating-fake-facebook-id-of-so-sadar-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के युवक ने एसओ सदर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मेरठ में फैलाया ठगी का जाल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के युवक ने एसओ सदर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मेरठ में फैलाया ठगी का जाल, मुकदमा दर्ज
Mon, 11 May 2020 02:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 11 May 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी का जाल फैलाया जा रहा है। कई लोगों से ठगी भी हो चुकी है। सदर में इसका मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। कोरोना से लड़ने के लिए जहां पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी हुई है। वहीं, साइबर ठगों ने अपना जाल फैलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गरीब लोगों की मदद कराने के लिए एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता के नाम की फर्जी आईडी बनाकर पैसे की मांग करने लगे हैं। पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट फेसबुक से उन्हें जोड़ा जाता है। कई लोगों ने पुलिस के नाम पर पैसे भी देने बताए हैं। कई लोगों ने एसओ से फोन करके इसकी जानकारी भी ली।
विज्ञापन
यह मामला एसओ सदर बाजार को पता चला तो उन्होंने अपनी व्यक्तिगत फेसबुक आईडी से लोगों से अपील की कि ऐसे फर्जी लोगों के बहकावे में न आए। एसओ विजय गुप्ता ने सदर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि फर्जी फेसबुक आईडी राजस्थान के एक युवक की बताई जा रही है। इस मामले में साइबर सेल को जांच करने के लिए लगाया गया है।