फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake passport case: Bikaner Police sent report to DGP and Principal Secretary

फर्जी पासपोर्ट मामला: डीजीपी और प्रमुख सचिव को बीकानेर पुलिस ने भेजी रिपोर्ट, पुलिस ने दर्ज नहीं कराए बयान

Sat, 04 May 2024 10:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 May 2024 10:08 AM IST
सार

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे दुबई भाग गए हैं। उनके फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले राजू को लेकर बीकानेर पुलिस मेरठ पहुंची। पुलिस ने यहां से कई सुराग जुटाए हैं। वहीं कंकरखेड़ा पुलिस ने मामले में बयान दर्ज नहीं कराए हैं।

विज्ञापन
Fake passport case: Bikaner Police sent report to DGP and Principal Secretary
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले की बीकानेर पुलिस ने प्रदेश के डीजीपी और प्रमुख सचिव को रिपोर्ट भेजी है। इससे इस मामले के अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सके। एसपी देहात के नोटिस जारी करने के बाद भी कंकरखेड़ा के पुलिसकर्मी बयान दर्ज कराने शुक्रवार को नहीं पहुंचे। एसपी देहात ने कंकरखेड़ा थाना प्रभारी को रिमाइंडर जारी किया है।

विज्ञापन


कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे राहुल कुमार और महेंद्र कुमार के फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में कंकरखेड़ा पुलिस, नगर निगम और एक बैंक के अधिकारी भी फंस गए।

विज्ञापन

बीकानेर पुलिस ने राहुल और महेंद्र के दुबई फरार होने के पीछे कंकरखेड़ा के सुभाषपुरी निवासी राजू वैध को मुख्य आरोपी बनाते हुए कंकरखेड़ा पुलिस, नगर निगम और बैंक के अधिकारी को भी लापरवाही का आरोपी बनाया है। उसे पांच दिन की रिमांड पर लेकर बीकानेर पुलिस मेरठ और गाजियाबाद आई थी। यहां से बीकानेर पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।

मामला एडीजी के संज्ञान में आया तो उन्होंने एसएसपी से रिपोर्ट मांगी। एसएसपी ने बताया कि जांच एसपी देहात को सौंपी। एसपी देहात की ओर से कंकरखेड़ा पुलिस को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था। शुक्रवार को पुलिसकर्मी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे। जिस पर एसपी देहात ने कंकरखेड़ा थाना प्रभारी को रिमाइंडर जारी किया है। बीकानेर पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट प्रदेश के डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को भेजी है। जिससे लाॅरेंस बिश्नोई गिरोह को शरण देने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकें।

दो वर्ष पूर्व लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के संपर्क में आया था राजू
राजू वैद्य पिछले दो साल पहले लारेंस बिश्नोई गिरोह के संपर्क में आया था। राजू के पास लॉरेंस के गुर्गों का आना-जाना था। राजू वैद्य ने पूछताछ में इसकी पुष्टि की है। जिस पर बीकानेर के फतेहपुर थाने में फर्जी पासपोर्ट का मुकदमा दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी।

लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश रोहित गोदारा ने राजस्थान के श्री डूंगरगढ़ के मोमासर बास निवासी व्यापारी जुगल तावणिया से मोबाइल पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी वसूलने के लिए रोहित ने राहुल कुमार पुत्र चेतन लाल और महेंद्र कुमार पुत्र खजोहर लाल निवासी फतेहपुर बीकानेर के साथ रेकी की थी। दोनों आरोपित कंकरखेड़ा के फर्जी पासपोर्ट तैयार कराकर विदेश भाग गए। पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने वाले राजू वैद्य काे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed