फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake mark sheet gang caught

फर्जी अंकपत्र बनाने वाला गिरोह पकड़ा

Sun, 28 Feb 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fake mark sheet gang caught
फर्जी अंकपत्र बनाने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन

मुंडाली। थाना पुलिस ने फर्जी अंकपत्र व अन्य कागजात बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कंप्यूटर, प्रिंटर के साथ कई फर्जी अंकपत्र बरामद हुए हैं।
एसओ मुंडाली रवि चन्द्रवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने समयपुर मार्ग पर एक गिरोह पकड़ा। उनके पास से तैयार मार्कशीट बरामद हुईं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह कंप्यूटर से नाम बदलकर फर्जी अंकपत्र तैयार कर 20 से 50 हजार रुपये में बेचते थे। पकड़े गए आरोपियों में सचिन पुत्र राजेन्द्र निवासी साठ कैलाशपुरी थाना नौचंदी और सागर पुत्र देवदास निवासी जागृति विहार थाना मेडिकल हैं।
विज्ञापन

उनके पास से कंप्यूटर, प्रिंटर, बनी हुई हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सीओ बृजेश कुमार के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शादी विवाह करने वालों के लिए मार्कशीट बनाकर देते थे। इन लोगों ने किसे-किसे मार्कशीट बनाकर दी है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed